छत्तीसगढ़

सुरक्षा बल के जवानों ने किया आईईडी बम डिफ्यूज

कांकेर। सुरक्षा बल के जवानों ने आज नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम बरामद किया है। नक्सलियों ने यह बम सुरक्षा में लगे जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था, लेकिन सुरक्षा बल के जवानों सतर्कता के साथ इसे निष्क्रिय कर दिया।

कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र के ममता साल्हेभाट में सुरक्षा बलों ने चार किलोग्राम के आईईडी बम बरामद किया। नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आईईडी बम के निष्क्रिय की जानकारी एसडीओपी ने दी है।

यह भी देखें : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 4 बच्चे नहर में बह गए, 2 को सुरक्षित बाहर निकाला गया, 2 की तलाश जारी..

Back to top button