रायपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कल महिला अधिकार यात्रा का शुरुआत हुई। देश सहित पूरे प्रदेश में भी होगा महिला अधिकार यात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बिलासपुर में हुई लाठीचार्ज की निंदा की। उनका कहना था कि महिलाओं को भी नही लाठीचार्ज में नहीं बख्शा गया।
सुष्मिता देव ने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ महिला अधिकार यात्रा में आवाज उठाई जा रही है।
महिला अधिकार यात्रा आज राजनांदगांव में होगी। सरकार की हर योजना हो रही छत्तीसगढ़ में असफल हो रही है। रमन सरकार ने महिलाओं को मोबाइल फोन नही मोबाईल बम दिया है। छत्तीसगढ़ में नेत्र शिविर, बच्चों के साथ बलात्कार, महिलाओं पर हमला इन सब बातों को उठाई जाएगी महिला अधिकार यात्रा के जरिए उठाया जाएगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल पूछा कि महिलाओं के लिए किया गया वादा कहां गया? महिला आरक्षण बिल कहां गया, क्यों नही लाया गया सदन में। सुष्मिता देव ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। आगामी दिनों में महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस करेगी राजधानी में प्रदर्शन करेगी।
यह भी देखें : VIDEO : दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, विमानतल पर स्वागत
Add Comment