देश -विदेश

उत्तराखंड विधानसभा में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का संकल्प पारित, कांग्रेस ने आपत्ति के बाद दिया समर्थन

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने का संकल्प पारित किया है। यह संकल्प अब भारत सरकार को भेजा जाएगा। बीजेपी का कहना है कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने के बाद गोवंश का संरक्षण बेहतर ढंग से हो सकेगा।

विधानसभा में कांग्रेस ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया। पशुपालन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने सदन में यह संकल्प पेश किया। इस पर चर्चा के दौरान विपक्ष की नेता इंदिरा हृदयेश ने पूछा कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के पीछे सरकार का क्या उद्देश्य है?

उन्होंने पूछा कि क्या राष्ट्रमाता घोषित करने के बाद गाय सड़कों पर भूखी नहीं घूमेंगी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पूछा कि राज्य में गौसंरक्षण के लिए बने कानून का अनुपालन क्यों नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार पहले गौ संरक्षण को लेकर गंभीर हो, फिर घोषित करे राष्ट्रमाता। हालांकि इन आपत्तियों और सवालों के बावजूद कांग्रेस ने इस संकल्प का समर्थन किया और यह सदन में सर्वसम्मति से पारित हुआ।

यह भी देखे: Crew Member की एक छोटी सी भूल से विमान में सवार 30 यात्रियों के नाक-कान से गिरने लगा खून, मच गई अफरातफरी 

Back to top button
close