बिलासपुर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लाठीचार्ज पर निंदा प्रस्ताव

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की आज बिलासपुर में बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक के शुरूआत में ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने उद्घाटन भाषण दिया। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया और कहा कि सब को मिलकर बड़ी जिम्मेदारी निभानी है।
वहीं बैठक में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत ने बिलासपुर कांग्रेस भवन के भीतर घुसकर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को घटना लेकर निंदा प्रस्ताव दिया।
बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, सहप्रभारी चंदन यादव, प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव, चुनाव अभियान समीति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके, शिवकुमार डहरिया, पूर्व सांसद करुणा शुक्ला, मो. अकबर सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस के विधायक उपस्थित हैं। बैठक में विधानसभा चुनाव के संबंध में रणनीति तैयार करने चर्चा भी हुई।
यह भी देखे: बिलासपुर लाठीचार्ज : पुनिया के साथ भूपेश-महंत ने की घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात