रायपुर। बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध की रणनीति बनाएंगे। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने राजधानी पहुंचते ही तीखे तेवर लिखा दिखाएं। उन्होंने कहा कि बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज हुआ। ऐसा अंग्रेजों के समय में होता था। किसी राजनीतिक दल के कार्यालय में घुसकर लाठीचार्ज की पहली मिसाल है।
पुनिया ने कहा कि दोषियों पर एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुनिया ने कहा कि भाजपा की सरकार जा रही है। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा, चुन चुन कर कार्यवाही होगी। पुनिया ने साफ संकेत दिया कि अगर कार्यवाही नहीं होती है तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। बर्बरता उनकी पार्टी ने की है कुछ कहे नहीं तो विरोध होगा।
उन्होंने कहा कि लाठी चार्ज में घायल बिलासपुर में बहादुर साथियों से मिलेंगे और कार्यकारिणी की बैठक बिलासपुर में होगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी के स्वागत की रणनीति बिलासपुर में बनेगी। रायपुर में मंत्री अमर अग्रवाल का कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
यह भी देखें : “लाठीचार्ज जैसी दुर्भाग्यजनक घटना की निंदा”: भाजपा
Add Comment