जांजगीर चांपा। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल पर लोक निर्माण मंत्री राजेश मुणत सहित राज्य सरकार के मुख्य सचिव सहित आला अधिकारीओ ने जायदा लेने जांजगीर पहंचें। नरेन्द्र मोदी की 22 सितम्बर को पुलिस लाइन मैदान में होने वाली आमसभा की तैयारी में प्रशासन जुटा है। 5 डोम तैयार किए जा रहे हैं। इनमें 1 लाख लोग बैठ सकेंगे। वहीं इन 5 डोम के सामने एक डोम में स्टेज का निर्माण किया जा रहा है। जहां से प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेज व पण्डाल का निर्माण हो रहा है। यहां हर गतिविधि की विडियोग्राफी की जा रही है। आज शाम एसपीजी की एक टीम यहां पहुंच गई है। जिले में पहली बार प्रधानमंत्री की सभा होगी। इसको लेकर प्रशासन इन दिनों पूरी तरह तैयारी में जुटा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित प्रवास को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका फोन नं. 07818-222996 है, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वसंत ने नियंत्रण कक्ष के लिए 6 अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है। यह नियंत्रण कक्ष 22 सितम्बर को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित रहेगा। जिला पंचायत के लेखा अधिकारी जीएस सिदार, सहायक ग्रेड-3 नरेशकांत व स्टेनो विकास भार्गव सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक उप संचालक पंचायत हरजीत सिंह हुरा, सहायक ग्रेड-2 प्रकाश भगतानी और सहायक ग्रेड-3 मोहना रात्रे की ड्यूटी लगाई गई है। खोखरा भाठा के शासकीय टीसीएल कॉलेज को प्रधानमंत्री प्रवास के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है जहां मीडिया के लोगों के लिए स्वाल्पहार एवं वही से सभा स्थल तक जाने के लिए व्यवस्था की गई हैं।
यह भी देखें : बिलासपुर लाठीचार्ज मामला: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, सात बिंदु तय, तीन महीने में सौंपनी होगी रिपोर्ट
Add Comment