छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगस्लाइडर

VIDEO: लाठीचार्ज के विरोध में कोरिया जिले के कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री रमन सिंह और मंत्री अमर अग्रवाल का पुतला दहन

चंद्रकांत पारगीर, बैकुंठपुर। बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चौक में कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और मंत्री अमर अग्रवाल का पुतला दहन किया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी।

साथ ही कई थानों के प्रभारी भी घंटे भर पहले से मौके पर मौजूद थे। यहां कांग्रेसियों ने रमन सरकार के खिलाफ मेें जमकर नारेबाजी की गई और नारेबाजी के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह और नगरीय मंत्री अमर अग्रवाल का पुतला दहन किया।

यहां कांगेसियों ने एक नहीं बल्कि 4-4 पुतलों का दहन किया। वहीं जलते पुतलों को बुझाने में कई पुलिस जवान जुटे रहे किंतु उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य गुलाब कमरो ने कहा कि बिलासपुर में जिस तरह सरकार की तानाशाही देखी गई है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। सरकार को मजिस्ट्रियल जांच नहीं बल्कि न्यायिक जांच करवानी चाहिए।



पुतला दहन के समय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, योगेश शुक्ला, वेदान्ति तिवारी, अम्बिका सिंहदेव, शैलेन्द्र सिंह, अशोक जायसवाल, अजय सिंह, संगीता राजवाड़े, मुख्तार अहमद, रवि राजवाड़े, सुरेंद्र तिवारी, अजीत लकड़ा, आशीष डवरे, अरुण साहू, साहेब सिंह काकू, रामकृष्ण साहू, लवी, दीपक गुप्ता, राकेश जायसवाल, भूपेंद्र यादव, प्रशांत सिंह, नीलेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


सोनहत में भी किया गया पुतला दहन
कोरिया के विकासखंड मुख्यालय सोनहत में गुलाब कमरो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और नगरीय निकाय मंत्री का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर राजन पांडेय, लव प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र राजवाड़े, संजीव सिंह काजू, सौरभ गुप्ता सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी देखें : VIDEO: घर के बहार खड़ी युवती पर Acid Attack 

Back to top button
close