रायपुर। भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर गांधी चौक रायपुर में जिला सिविल कॉन्टेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के धर्मस्व एवं कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल थे।
इस दौरान उन्होंने एसोसिएशन की तरफ से विभिन्न निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमवीरों को पुरस्कृत व सम्मानित भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी भारत भूमि धन्य हैं। यहां कण-कण में ईश्वर विराजमान हैं।
हम आज उस भगवान विश्वकर्मा की जयंती मना रहे है जिन्होंने सृष्टि का निर्माण किया है। आज भी भगवान विश्वकर्मा के स्वरुप में लाखों-करोड़ों श्रमवीर सृष्टि के उत्तरोत्तर विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।
उन्होंने कहा कि हमारे धर्म ग्रंथ प्रामाणिकता के आधार पर रचित है। हजारों वर्ष पूर्व हमारे धर्म ग्रंथों में उल्लेखित रामसेतु के अस्तित्व को आज विज्ञान भी स्वीकार कर रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने हर महत्वपूर्ण निर्माण किया है।
लंका व सुदामापुरी का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किया था। हमारी भारतीय संस्कृति और सभ्यता निर्माण को पूजती है। विध्वंस का संस्कार हमारे धर्म में नहीं हैं। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के एमआईसी मेंबर एजाज ढेबर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिला सिविल कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु साहू, शिवनारायण ताम्रकार, जोगीराम, जीतू साहू, आनंदमूर्ति, खगेश सोना, संतकुमार, मंगल, तपेश बोहरा, गणेश महानंद, वीके शुक्ला आदि मौजूद थे।
यह भी देखे : जिला सहकारी बैंक संचालक मंडल और अध्यक्ष की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने राज्य शासन को दी संचालक मण्डल भंग की सलाह
Add Comment