वाराणसी। मशहूर बिरहा गायक और ललित कला अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष रहीं संगीता यादव को उनके ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की है। घटना में गंभीर रूप से घायल संगीत को जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सपा सरकार में उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा भी प्राप्त था। जौनपुर जिले के विठुआ कला में रविवार रात यह घटना घटी। संगीता यादव को बीती रात ससुराल वालों ने जला दिया। घटना के बाद पति फरार हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश सरकार में राज्यमंत्रीस(दर्जा प्राप्त) रहीं संगीत यादव का मायका मछलीशहर के कताहित में है।
2016 में इनकी शादी विठुआ कला निवासी दुर्गेश यादव से हुई थी। संगीता अपने पति के साथ लखनऊ में रहती थी। तीन दिन पूर्व अपनी ससुराल विठुआ कला में आई थीं। पारिवारिक विवाद को लेकर तीन दी पूर्व ससुराल में पंचायत भी हुई थी।
जिला अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए संगीता ने सास-ससुर और पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीती रात वह कमरे में सो रही थीं तो उसे बुलाया गया और जबरदस्ती हाथ बांधने के बाद मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दी गई। चीख पुकार सुनकर जेठानी आई और अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी देखे : VIDEO: डॉक्टर करता था छेडख़ानी, ट्रेनी छात्राओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Add Comment