भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को भोपाल पहुंचे। राहुल गांधी यहां पर रोड शो किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी । राहुल गांधी का पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। राहुल गांधी का रोड शो लालघाटी से भेल के दशहरा मैदान तक होगा। यानी करीब 13 किलोमीटर की दूरी राहुल गांधी तय करेंगे।
राहुल गांधी दशहरा मैदान में प्रदेश, जिले, ब्लॉक, वार्ड स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। राहुल अपनी बात कहने के साथ-साथ पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की बात भी सुनेंगे। संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 15 हजार पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
यह भी देखें : भूपेश बघेल के खिलाफ कार्यकारिणी को लेकर सोशल मीडिया पर मोर्चो खोलने वाले आनंद मिश्रा 6 साल के लिए निष्काषित
Add Comment