Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

पूर्व सांसद मोहन लाल जैन का निधन

दुर्ग। लोक सभा के पूर्व सांसद मोहन लाल जैन का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दुर्ग के हरनाबांधा मुक्तिधाम में आज रविवार को किया जाएगा। वे 1977 में सांसद चुने गए थे। वे जनसंघ के जमाने के नेता था। बताया जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से उन्हे करीबी संबंध थे।

मोहन लाल जैन का जन्म 18 अक्टूबर 1934 में हुआ था वे आरम्भकाल से सेवाभावी सहृदय व्यक्तिव के धनी थे। वे जनसंघ से (अपरिवर्तित भाजपा) दुर्ग नगर पालिका में पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए। 1968 में दुर्ग विधानसभा से मोहन जैन को विधानसभा से उम्मीदार हुए। इस दौरान वे बहुत ही कम अंतर से हार गए थे। देश में इंदिरा गांधी के कांग्रेस शासन काल में आपातकाल लगाने के कारण इस आलोकतांत्रिक कृत्य के विरोध में झंडा बुलंद करने के चलते उन्हें लम्बे समय तक जेल में बंद कर दिया गया।

यह भी देखें : PCC की नई कार्यकारिणी घोषित, रायपुर, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा में बनाए गए नए जिला अध्यक्ष 

Back to top button
close