छत्तीसगढ़सियासत

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक: CM ने दिए संकेत कट सकता मंत्री-विधायक का टिकट, चौथी बार भी बनाएंगे सरकार: कौशिक

रायपुर। भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को एकात्म परिसर में हुई, जिसमें विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। बैठक में अमित शाह और पीएम के दौरे को लेकर भी बात की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए रमन सिंह ने कहा कि इस बार किसे टिकट मिलेगी और किसे नहीं इसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा के बाद लिया जाएगा।

उन्होंने बातों ही बातों में यह संकेत दिए है कि कई विधायक और मंत्रियों को टिकट से हाथ धोना पड़ सकता है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई है। अटल दूत 29 ब्लॉक में 32 लाख हितग्राहियों तक पहुंचेंगे और उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं सहित विभिन्न लाभों के संबंध में बताएंगे। चौथी पर सत्ता पर काबिज होने के लिए जोर लगा रही भाजपा ने बूथ स्तर पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखना चाहती, इसलिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम भी किया जाएगा।

संगठन मंत्री सौदान मंत्री भी बैठक में मौजूद थे, उन्होंने 2018 में सत्ता में काबिज होने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हम इस बार भी सरकार बनाएंगे। जनता को हम पर पूरा विश्वास है।

यह भी देखें : राहुल गांधी से मिले भूपेश, TS और महंत, विस चुनाव को लेकर दो घंटे तक चली चर्चा, PCC विस्तार पर भी बात…

Back to top button
close