छत्तीसगढ़सियासत

भाजपा कार्यसमिति की बैठक 14 को

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यासमिति व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 14 सितम्बर को सुबह 11 बजे शुरू होगी। एकात्म परिसर में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह का मार्गदर्शन उद्बोधन होगा। कार्यसमिति को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक भी सम्बोधित करेंगे। कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा साथ ही भावी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारी पर चर्चा की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पाण्डेय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय,मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री संतोष पाण्डेय, गिरधर गुप्ता, डॉ. सुभाऊ राम कश्यप सहित सांसद, मंत्री, विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, निगम मंडल के अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित प्रमुख पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

यह भी देखें :  बोफोर्स के दर्द को नहीं भुला पा रही कांग्रेस, इसलिए राफेल बना रही है मुद्दा: कौशिक 

 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471