Breaking Newsट्रेंडिंगवायरलसियासत

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी और वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया का दावा- जेटली और माल्या को मिलते हुए देखा

भारत से फरार शराब कारोबारी विजय माल्या के वित्तमंत्री अरुण जेटली से मिलने के दावे के बाद कांग्रेस नेता पीएल पुनिया के एक ट्वीट से विवाद और बढ़ गया है। पुनिया ने दावा किया है कि उन्होंने माल्या को वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलते हुए खुद अपनी आंखों से देखा था।

पुनिया ने ट्वीट में लिखा है- अरुण जेटली झूठ बोल रहे हैं। मैंने 2 साल पहले सेंट्रल हॉल में अरुण जेटली को विजय माल्या से मिलते हुए देखा था। ये मुलाकात माल्या के देश से फरार होने के 2 दिन पहले हुई थी।



आपको बता दें कि माल्या ने लंदन के कोर्ट में कहा है कि वो देश छोडऩे से पहले वित्तमंत्री से मिला था। माल्या का दावा है कि वो सेटलमेंट के लिए भी तैयार था, लेकिन भारतीय बैंकों ने आपत्ति जताई थी। वहीं माल्या के इस बयान के ठीक बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने माल्या के दावे को सिरे से नकार दिया।

यह भी देखें : यहाँ लगा कुत्ते और बिल्ली का मांस खाने पर BAN 

Back to top button
close