अमित शाह को सबसे बड़ी जीत का तोहफा देंगे भाजपा कार्यकर्ता-बृजमोहन

रायपुर दक्षिण विधानसभा में अटल स्मृति दूत प्रशिक्षण वर्ग
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रायपुर दक्षिण विधानसभा में अटल स्मृति दूत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस अवसर स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनावी रणभेरी बजने ही वाली है। ऐसे में हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपने संगठन को विजयश्री दिलाने के संकल्प के साथ रण में उतरना होगा। रायपुर दक्षिण विधानसभा के चुनावी युद्ध में हमने हर बार कांग्रेस को बड़े अंतर से हराया है। परंतु हमें इस बार जीत का आंकड़ा पिछले चुनाव के मुकाबले 2 गुना करना है। ताकि छत्तीसगढ़ में भाजपा के सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाली विधानसभा सीट की बात हो तो रायपुर दक्षिण विधानसभा का नाम सबसे ऊपर आना चाहिए।
यह आयोजन झूलेलाल धाम, कटोरा तालाब में रखा गया था। जिसमें विशेष रूप से प्रदेश भाजपा महामंत्री सुभाऊ कश्यप, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुनील सोनी, जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, भरत मटियारा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वहीं श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी, ओमप्रकाश पुजारी, मत्स्य महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण धीवर, उर्दू अकादमी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग विशेष रूप से उपस्थित थे। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारा शहर रायपुर प्रदेश की राजधानी है और चुनावी माहौल इसी शहर से बनता है। ऐसे में हमें यहां का माहौल पूर्णत: भाजपा मय करना है। और यह सुनिश्चित करना है कि रायपुर की चारों विधानसभा सीटों पर कमल फूल का ही प्रत्याशी प्रचंड मतों से जीत हासिल करें।
वैसे तो छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को लगातार मिल रहा है। परंतु ऐसे भी कुछ क्षेत्र हैं जहां की जनता अनभिज्ञता के कारण भाजपा से दूरी बनाए हुए हैं। हमारा प्रयास हो कि ऐसे लोगों के हम करीब जाए और उनके समक्ष अपनी बातों को रखें। उन्हें सच से अवगत कराएं और यह बताएं कि विकास करने की क्षमता सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में है, यह कांग्रेस के बस की बात नहीं है। बृजमोहन ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने छत्तीसगढ़ के लिए 65 प्लस का जो लक्ष्य दिया है उसे तो पूरा करना ही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता सबसे बड़ी जीत का तोहफा देंगे।
इस प्रशिक्षण वर्ग में जिला भाजपा महामंत्री जयंती भाई पटेल, कोषाध्यक्ष योगी अग्रवाल, हेमलता चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह, जोन अध्यक्ष सालिक सिंह ठाकुर, मनोज वर्मा, कचरू साहू, खेमराज वैद, यादराम साहू, किरण साहू, खेमराज बैद, अनुराग पांडे, अनुराग अग्रवाल, चूड़ामणि निर्मलकर, बिहारी लाल साहू, सुमित शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष विनय ओझा, मुकेश पंजवानी आदि उपस्थित थे।
यह भी देखे : मुख्यमंत्री रमन सिंह और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात