वायरलस्लाइडर

हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई जारी, रायपुर और कांकेर जिले के कई स्वास्थ्य कर्मी हुए बर्खास्त….

रायपुर। बीते कई दिनों से हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा बर्खास्तगी की कार्रवाई तेज कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज रायपुर और कांकेर जिले के हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त किया गया। इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया गया है। यह आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर के स्वास्थ्य कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले डेढ़ महीने से हड़ताल कर रहें हैं। विभाग द्वारा हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन इन पर कोई असर नहीं हुआ। इसको देखते हुए आखिरकार विभाग द्वारा बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई।

[pdf-embedder url=”https://thekhabrilal.com/wp-content/uploads/2018/09/New-Doc-2018-09-10-14.29.23.pdf” title=”New Doc 2018-09-10 14.29.23″]

यह भी देखे : शिक्षक संवर्ग (ननि) के अंशदायी पेंशन योजना लागू 

Back to top button
close