क्राइमछत्तीसगढ़

पति-पत्नी के बीच हुए तकरार का हुआ खौफनाक अंत, जानें क्या है मामला…

पाटन। यूं तो पति-पत्नी के बीच अक्सर तकरार होती रहती है, लेकिन प्राय: देखा जाता है कि तकरार के कुछ समय बाद दोनों में सुलह हो जाती है और जिंदगी फिर सामान्य हो जाती है। लेकिन आज जो घटना सामने आई है उससे लगता है कि एक दंपत्ति के बीच हुई तकरार विवाद में बदल गया और इसका खौफनाक अंत हो गया। हुआ यूं कि विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया। घटना दुर्ग जिले के पाटन समीपस्थ्य ग्राम घुघवा में आज सुबह की है जहां पुलिस से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह जब पत्नी वेदमती साहू घर में खाना बना रही थी तभी पति सहदेव साहू उससे विवाद करने लगा और विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया। घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका वेदमती अपने मायके में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। एक सप्ताह पहले ही वो अपनी ससुराल घुघवा आई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति सहदेव बेरोजगार था और वह कोई काम नही करता था।

यह भी देखे : नक्सलियों ने की 20-25 ग्रामीणों की जमकर पिटाई, एसपी की पहल पर जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471