जुबा। साउथ सूडान में रविवार को एक प्लेन क्रैश होने से 21 लोगों की मौत हो गई है। साउथ सूडान का ओवरलोड कमर्शियल विमान क्रैश होकर एक झील में गिर गया। 19 सीटों वाला यह कमर्शियल बेबी एयर प्लेन राजधानी जुबा से उड़ा था, जो यिरोल शहर के निकट क्रैश हो गया। घटना की वजह और जांचकर्ताओं ने जांच शुरू कर दी है।
विभागीय मंत्री ने कहा कि तीन लोगों को बचाया गया कि जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बचाए गए लोगों में से एक इटली का डॉक्टर, एक वयस्क आदमी और एक छह साल का छोटा बच्चा शामिल है। इन तीनों को यिरोल के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। यह प्लेन कुल 22 लोगों को लेकर उड़ा था। प्लेन क्रैश होते ही झील में जाकर गिर गया, जिसके बाद वहां खड़े कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बचाने की कोशिश की।
यह भी देखे : कोरबा : ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र गंभीर
Add Comment