जशपुर। वाहन चेकिंग के दौरान कुनकुरी पुलिस ने दो गंाजा तस्करो को 82 किलो गंाजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए एक आरोपी का नाम रजनीश कुमार है जो कि उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। वहीं दूसरी महिला तस्कर का नाम सुमन देवी है जो कि बिहार राज्य के बेगुसराय की रहने वाली है।
कुनकुरी-तपकरा मार्ग पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक टाटा सफारी व्हीआईपी वाहन जिसका नम्बर यूपी एटी 0007 है पुलिस के नजदीक पहुंची। इस वाहन के सामने भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ है। कुनकुरी पुलिस गाड़ी रोककर जांच करने लगी। इसी दौरान गाड़ी के पीछे डिक्की वाले हिस्से में काफी मात्रा में गांजा रखा हुआ था। बरामद गांजे का मालिक कोई और है। दोनो आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे गांजा ओडि़सा के रायगड़ा से लेकर आ रहे थे जिसे उत्तर प्रदेश पहुंचाना था। फिलहाल कुनकुरी पुलिस दोनो ओरोपियो से गहन पुछ-ताछकर रही है जिसमें कुछ और खुलासा हो सकता है।
यह भी देखे : तीन अंतर्राज्यीय तस्करों से सैकड़ों किलो लाखों का गांजा जब्त
Add Comment