बिलासपुर। जिले के महिला एसआई ने अपने प्रेमी युवक व जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ थाना प्रभारी पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला थाना में आरोपित निरीक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय महिला सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थी। नियुक्ति के बाद उसकी पहचान 27 खोली निवासी सब इंस्पेक्टर प्रदीप आर्य से हुई। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीएस) में 2012 में उनकी दोस्ती बढ़ गई। फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे।
एसआई प्रदीप आर्य की पहली पोस्टिंग राजनांदगांव जिले में हुई। वहीं महिला एसआई दुर्ग में पदस्थ हो गई। आरोपी एसआई अपनी प्रेमिका एसआई को शादी करने का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाते रहा। इस बीच वह गर्भवती भी हो गई थी। आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिलाकर जबरिया उसका गर्भपात करा दिया।
लेकिन बाद में थानेदार प्रदीप आर्य ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इस बीच महिला अफसर को जानकारी मिली कि प्रदीप आर्य का दूसरी महिलाओं से भी संबंध है और शादी भी रचा ली है। तब उसने प्रेमी थानेदार की शिकायत आईजी व एसपी से कर दी। इस शिकायत के बाद पुलिस के आला अधिकारियों की नींद उड़ गई।
पीडि़ता ने आईजी व एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। लेकिन, उसकी शिकायत पर सीधे एफआईआर दर्ज करने के बजाए पुलिस अफसर दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास करते रहे। इसके चलते मामले की जांच में चार माह का समय बीत गया। इस बीच उनके बीच सुलह को लेकर चर्चा भी हुई। लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बनी।
आरोपित थानेदार प्रदीप आर्य के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि एफआईआर और गिरफ्तारी की भनक आरोपित थानेदार प्रदीप आर्य पहले लग गई थी, इस कारण वह फरार हो गया। इसके चलते एसपी नीथू कमल ने थानेदार प्रदीप आर्य को लाइन अटैच कर दिया। इससे पहले तक वह चांपा में थाना प्रभारी था।
यह भी देखे : इस मॉडल की हरकत तो देखिए… पहले तोड़ा ट्रैफिक नियम, फिर चालान से बचने पुलिसवालों को दिया सेक्स का ऑफर
Add Comment