रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि गांव, गरीब, किसानों की बेहतरी के लिए राज्य सरकार द्वारा पिछले 15 वर्षों में किए गए कार्यों से प्रदेश में विकास की बुनियाद तैयार हुई है। इस बुनियाद पर अटल दृष्टि पत्र के अनुरूप वर्ष 2025 तक छत्तीसगढ़ के विकास की बुलंद इमारत तैयार होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वर्ष 2025 तक देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा। छत्तीसगढ़ का सकल घरेलू उत्पाद आज की तुलना में दोगुना होगा। हर गांव में सड़क और इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य की और भी बेहतर सुविधाएं होंगी। छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार होगा और ब?े शहर एयर कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे।
मुख्यमंत्री आज प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा के दौरान जिला मुख्यालय महासमुंद में आयोजित विशाल आमसभा को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विकास यात्रा छत्तीसगढ़ के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित है।
डॉ. सिंह ने महासमुंद की आमसभा में लगभग 254 करोड़ रूपए की लागत के 45 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने इनमें से 218 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत से नये स्वीकृत 33 कार्यों का शिलान्यास और लगभग 36 करोड़ रूपए की लागत के 12 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर पर्यटन और संस्कृति मंत्री दयालदास बघेल लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, लोकसभा सांसद चंदूलाल साहू, संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक चुन्नीलाल साहू, रामलाल चौहान और डॉ. विमल चोपड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिवरतन शर्मा और क्रेडा के अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
यह भी देखे : Petrol-Diesel की कीमतों में आग, पहली बार पार किया ये आंकड़ा….
Add Comment