
रायपुर। लोकप्रिय हास्य कवि और पद्मश्री सुरेंद्र दुबे ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ले ली है। बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सीएम रमन सिंह, भाजाप अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय, सासंद अभिषेक सिंह, सीआईडीसी के अध्यक्ष छगन मुदड़ा आदि की मौजदूगी में उन्होंने भाजपा में प्रवेश किया।
सुरेन्द्र दुबे छत्तीसगढ़ में जाना पहचाना नाम है। उनके हास्य व्ययंग काफी फेमस है। राज्य के अलावा देश के दूसरे राज्यों में भी सुरेन्द्र दुबे काफी जाने जाते हैं। उनका सोशल मीडिया पर काफी मजबूत है। यूट्यूब में उन्हें अब तक करीब 50 लाख लोगों ने देखा है। सुरेन्द्र को भारत सरकार ने 2010 में पद्मश्री से नवाजा था। इसके अलावा उन्हें काका हाथरसी पुरस्कार भी मिल चुका है।
यहाँ भी देखे : अटल विकास यात्रा में बोले रमन: स्मार्ट, हरित, समृद्ध, खुशहाल होगा छत्तीसगढ़, अमित शाह की जमकर तारीफ, कई सौगातें भी दी…





