Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

मौसम अलर्ट: भारी बारिश की चेतावनी…येलो अलर्ट जारी…इन इलाकों में होगी झमाझम…

रायपुर। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ सहित आसपास के प्रदेशों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

कांकेर, बीजापुर, जशपुर, सरगुजा, महासमुंद समेत कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं बालोद, धमतरी, कोंडागांव में 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है।



भारतीय मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के तटीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, कोंकण और गोवा और तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक और पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

तटीय क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों एवं ओडिशा के लगभग सभी हिस्सों में फैला हुआ है। इस प्रकार, यह एक लंबी तटीय जोन है। इन क्षेत्रों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है।
WP-GROUP

मौसम विभाग के अनुसार गरज और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा असम और मेघालय में अलग-थलग स्थान; पृथक स्थानों पर बिजली के साथ विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में बारिश होने की संभावना जताई है।

दीपावली के समय लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जहां फुटकर व्यापारियों को व्यापार व्यावसाय प्रभावित हो रहा है वहीं खेतों में पानी भरने से (पनिया दुकाल) किसानों की आंखों में आंसू भर गए हैं। धान की खड़ी फसल असमय वर्षा के चलते बर्बाद हो गई है। वहीं नदी तट के किनारे एवं खेत खलिहानों में सब्जी लगाने वाले उत्पादक बारिश से सब्जी की फसल बर्बाद होने पर मायूस हैं।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : अब बस्तर की सभी सीटें कांग्रेस के हवाले… चित्रकोट उपचुनाव में कांग्रेस के राजमन बेंजाम ने भाजपा के लच्छूराम को दी 17,853 वोटों से शिकस्त….

Back to top button
close