रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी में सर्वसुविधा युक्त राज्य स्तरीय पशु चिकित्सालय एवं पशु रोग अन्वेषण प्रयोग शाला आज से शुरू हो गया। पशुधन विकास मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने देर शाम लगभग दो करोड़ रूपए की लागत से निर्मित राज्य स्तरीय पशु चिकित्सालय का लोकार्पण किया। राज्य स्तरीय पशु चिकित्सालय में पशुओं के उपचार की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। तीन ऑपरेशन थियेटर बनाए गए हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि पशु पालकों, गौ सेवकों और पशु प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि पशु चिकित्सकों एवं पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के उपर बीमार और दुर्घटना में घायल पशुओं के इलाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। मूक पशुओं का इलाज करना बहुत संवेदनशीलता का काम होता है। पहले पशुधन से लोगों की आर्थिक स्थिति का आंकलन किया जाता था। बीच में कुछ समय पशुधन के लिए संकटपूर्ण रहा। अब फिर से पशुधन पशुपालक किसानों की आर्थिक बेहतरी का माध्यम बन रहा है। संचालक पशु चिकित्साएं डॉ. एसके पाण्डेय ने बताया कि नया राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ में पशु चिकित्सा की सुविधाएं तेजी से बढ़ी हैं।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष मोहन एंटी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष केदार गुप्ता, विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सचिव कृषि एवं पशुपालन अनूप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में विभागी अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
यह भी देखें : VIDEO : अब एक ही नंबर पर मिलेगी सभी आपातकालीन मदद, सीएम ने किया डॉयल 112 सेवा का शुभारंभ
Add Comment