
रायपुर। सत्ताधारी दल के पार्षद ने सरकारी अफसरों पर दबाव बनाने आपा खोते हुए राजस्व निरीक्षण की पिटाई कर दी थी। इसके बाद फरार चल रहे बीजेपी पार्षद आकाश दुबे ने आज डीडीनगर थाने में सरेंडर कर दिया है। कुछ दिन पहले ही जमीन सीमांकन को लेकर पार्षद ने राजस्व निरीक्षक से मारपीट कर दिया था, जिससे आरआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसको लेकर लगातार पटवारी संघ और कुर्मी समाज के द्वारा पार्षद की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटवारी संघ ने कलेक्ट्रेट में भी प्रदर्शन किया था। शहर के ब्राह्मण पारा वार्ड के भाजपा पार्षद दुबे पर आरोप था कि पार्षद और उसके साथी एसपी साहू ने राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र चंद्राकर पर बेसबाल बेट से जानलेवा हमला किया था। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थी। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद पार्षद रहस्मयी तरीके से गायब हो गए थे। पार्षद आकाश दुबे आज सुबह करीब 11 बजे डीडीनगर थाना पहुंचे और सरेंडर कर दिया है।
पूरे मामले में बीजेपी पार्षद आकाश दुबे का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनका किसी भी मारपीट से कोई लेना-देना नहीं है, जहां जगह पर मारपीट हुई थी उस दौरान वो पास के ही दुकान में मौजूद थे और एक जनप्रतिनिधि होने के नाते झगड़ा को छुड़ाने के लिए गए था।
यह भी देखें : चार IAS अफसरों के प्रभारों में फेरबदल