Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रमन कैबिनेट का बड़ा फैसला : किसानों को समर्थन मूल्य के साथ मिलेगा बोनस भी, 11-12 सितंबर को होगा विधानसभा का विशेष सत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में तय किया गया कि धान खरीद के साथ धान के समर्थन मूल्य के साथ बोनस भी दिया जाएगा। इसके लिए 11 और 12 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।


मुख्यमंत्री डॉ. सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि इस साल भी किसानों को बोनस दिया जाएगा। धान खऱीदी के साथ ही धान की कीमत के साथ बोनस की राशि दी जाएगी। इसके लिए अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और 11-12 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। पहले दिन दिवंगत बलरामदास टंडन को श्रदांजलि दी जाएगी। धान बोनस के लिए 24 सौ करोड़ के बजट की आवश्यकता होगी। इसके अलावा पांच सितंबर से विकास यात्रा के संबंध में भी चर्चा ही। इसमें महाराष्ट्र, यूपी, झारखंड के मुख्यमंत्री आएंगे। केंद्रीय मंत्रियों को भी इसमें आमंत्रित किया गया।

यह भी देखें : ऑटो से भी सस्ता है प्लेन का किराया, ये हमारा नहीं… ये केंद्रीय मंत्री का दावा है, जानिए उनका ये अनोखा तर्क 

Back to top button
close