रायपुर। प्रदेश में फिलहाल झमाझम बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि वातावरण में व्याप्त नमी और स्थानीय प्रभाव के असर से हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो कल उत्तरी ओडिशा और इसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में बना चक्रवात आज आगे बढ़ गया है। वर्तमान में यह सिस्टम उत्तरी-पूर्वी झारखंड औरा इसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में 4.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
पूर्व में इस सिस्टम के नीचे आकर कम दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना बनी हुई थी। लेकिन सिस्टम के ऊपर चले जाने और दूर निकल जाने के बाद यह संभावना अब खत्म हो गई है। दूसरी ओर मानसूनी रेखा इस समय भटिंडा, हिसार, अलीगढ़, सुल्तानपुर, नवादा, पुरूलिया, मिदनापुर, कोंटाई से होते हुए उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में इस समय दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियों में कमी आई है। हालांकि चक्रवाती सिस्टम के असर से प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद बनी थी। लेकिन चक्रवाती घेरा के दूर निकल जाने के बाद अब इसका कोई खास असर प्रदेश के मौसम पर नहीं पड़ेगा। आगामी चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी इलाकों में एकात स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश तथा राज्य के शेष इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा फिलहाल झमाझम बारिश के आसार नहीं है।
यह भी देखें : केरल में बाढ़ पीडि़तों के लिए एक भिखारी ने किया ऐसा काम… जानकर रह जाएंगे हैरान
Add Comment