Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

डेंगू से फिर 13 वर्षीय बच्ची की मौत, अब तक 37…

भिलाई। दुर्ग-भिलाई में डेंगू बुखार का खतरा अब भी बरकरार है। प्रतिदिन शहर के किसी न किसी वार्डों से एक न एक लोगों की जान जा रही है। इसी क्रम में 13 वर्षीय बच्ची फिर डेंगू का शिकार हो गई जिसे चार दिन पहले भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड 63 निवासी ईशा निर्मलकर को पांच दिन पहले बुखार आया था। जांच के दौरान पता चला कि उसे डेंगू हो गया है। जिसके बाद उसे 30 अगस्त को सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गौरतलब हो कि इससे पहले रविवार को भी 16 वर्ष की ईशा सिंह की जान डेंगू के ही कारण गई। ईशा सिंह शहर के खुर्सीपार वार्ड 36 की निवासी थी। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तक शहर में 37 लोगों की डेंगू के कारण जान चली गई है।

यह भी देखें : RBI ने जारी कर दिए हैं 100 के नए नोट…जानें कब आएंगे आपके हाथों में… पुराने 100 के नोटों का क्या होगा… 

Back to top button