छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में महिला नक्सली को मार गिराने वाले जवानों को मिलेगा यह ईनाम…

कवर्धा। प्रदेश के कवर्धा जिले के जंगल में मुठभेड़ में महिला नक्सली को मार गिराने वाले जवानों को शबाशी मिली है। साथ ही इसे जवानों की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। इसी सफलता के मद्देनजर जवानों का हौसला बढ़ाते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा मुठभेड़ में शामिल पार्टी के जवानो को 1 लाख रूपये का नगद पुरूस्कार दिया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि मुखबिर से प्राप्त नक्सल सूचना के आधार पर जिला बल डीआरजी/एसटीएफ की टीम थाना भोरमदेव क्षेत्रांतर्गत विरान ग्राम प्रतापगढ़, धनडबरा, भवरटोंक की ओर रवाना हुआ था। सुरक्षा बलों द्वारा विगत दो दिनों से काफी धैर्य व साहस के साथ जंगल में सर्चिंग/एम्बुश की कार्यवाही करते रहे। आज शाम नक्सल सर्चिग के दौरान प्रतिबंधित माओवादी संगठन विस्तार प्लाटून 02 एवं 03 के नक्सली सदस्यों के साथ मुठभेड़ हुई। इसके बाद मौके से एक सशस्त्र महिला नक्सली का शव, दो नग 315 बोर का रायफल, जिंदा कारतूस, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया। महिला नक्सली का पहचान अभी नही हो पाई है। माह मई में डीआरजी के जवानों द्वारा धूमाछापर के मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराने में सफलता हासिल की गई थी।

यह भी देखें :  बम बनाने के सामान समेत महिला नक्सली गिरफ्तार

Back to top button
close