क्राइमछत्तीसगढ़

सुकमा में IED ब्लास्ट में 3 जवान घायल

रायपुर। सुकमा के खेरपाल में आईईडी ब्लास्ट तीन जवान घायल हो गए हैं। जवान शनिवार सुबह सर्चिंग के लिए निकले थे उस वक्त यह धामका हुआ। बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने इस बात की पुष्टि की है। शुक्रवार को 10 लाख के एक इनामी नक्सली करगिल यादव ने रांची में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। वहीं पुलिस ने नक्सली कमांडर अशोक गंझू उर्फ बिशू को भी गिरफ्तार किया है।

अशोक नक्सली संगठन टीपीसी का सब जोनल कमांडर है। हाल ही में पुलिस की ओर से नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने एक मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को ढेर किया था। छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। सर्च के दौरान पांच लाख का ईनामी नक्सली देवा गिरफ्तार भी हुआ था।

यह भी देखें : VIDEO: SEX RACKET का खुलासा, पांच लड़किया और दलाल गिरफ्तार, CID अफसर भी मिले छापेमारी के दौरान 

Back to top button
close