रायपुर। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक 31 अगस्त शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत की गई है। बैठक में विशेष अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश रतन, अशोक मेढे , प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह,
अनुसूचित अनुसूजित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्णकुमार बांधी, मंत्री पून्नूलाल मोहले, दयालदास बघेल, सांसद-विधायक, जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, समस्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला में हितग्राही योजना के संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहेंगे। उक्त बैठक की जानकारी प्रदेश कार्यालय मंत्री आत्माराम बंजारे ने दी।
यह भी देखे : VIDEO: रायपुर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त
Add Comment