क्राइमछत्तीसगढ़

भाजपा पार्षद ने किया राजस्व निरीक्षक पर हमला, संघ ने कहा जल्द गिरफ्तरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन

रायपुर। भाजपा पार्षद आकाश दुबे और उसके साथी एसपी साहू पर आरोप है कि उन्होंने पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्राकर पर जानलेवा हमला किया है। हमले में राजस्व निरीक्षक को गंभीर चोंट आई है। उन्हें इलाजे के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ऐसा बताया जाता है कि राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र चंद्राकर का हाथ घटना में फैक्चर हो गया है। इस संबंध में संघ ने कड़ा रोष जताते हुए कहा है कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो संघ आंदोलन करेगा।

यह भी देखें : 2 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता, 9 फीसदी हो गए DA

Back to top button
close