Breaking Newsट्रेंडिंगवायरलस्लाइडर

BREAKING- चंद्रयान 2 मिशन : लैंडर विक्रम का पता चला… इसरो प्रमुख बोले- अभी तक संपर्क नहीं… लेकिन कोशिश जारी

नई दिल्ली। चंद्रयान 2 मिशन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इसरो को ऑर्बिटर के जरिए लैंडर विक्रम की लोकेशन का पता चला है। इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा, हमें लूनर सतह पर विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता चला है, ऑर्बिटर ने लैंडर की थर्मल तस्वीर भेजी है लेकिन अभी किसी भी तरह का संपर्क नहीं हुआ है।

हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, जल्द ही संचार स्थापित होगा। बता दें कि शनिवार को तडक़े चंद्रयान 2 मिशन के दौरान आखिरी वक्त में लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया था।



शनिवार को इसरो प्रमुख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगले 14 दिनों तक लैंडर विक्रम से संपर्क की कोशिश जारी रहेगी। इसरो प्रमुख ने कहा, एजेंसी अगले 14 दिनों तक लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मिशन अपनी 100 प्रतिशत सफलता के बेहद नजदीक था।


WP-GROUP

के सिवन ने कहा, आखिरी चरण सही तरह से नहीं हो पाया, उस फेज में हमारा लैंडर से संपर्क टूट गया और बाद संचार स्थापित नहीं हो सका. फिलहाल संचार टूट गया है. हम अगले 14 दिनों तक संपर्क साधने का प्रयास करेंगे।

यह भी देखें : 

नहीं रहे बॉलीवुड के ये दिग्गज डांसर और एक्टर… फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजलि…

Back to top button
close