लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव जीतने पर विष्णु का मंदिर बनवाने वाले बयान को लेकर राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने निशाना साधा है। अमर सिंह ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव और आजम खान पर निशाना साधा है।
अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश समाजवादी नहीं बल्कि नामजवादी हैं। अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि अगर वह सत्ता में आए तो उत्तर प्रदेश में भगवान विष्णु का नगर विकसित किया जाएगा और इसमें भव्य मंदिर भी होगा।
उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु का यह मंदिर कंबोडिया के विश्व प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर की तरह होगा। अखिलेश और आजम खान पर अमर सिंह का यह गुस्से भरा वीडियो है, जिसमें अमर सिंह अखिलेश को समाजवादी पार्टी की जगह नमाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बता रहे हैं।
अमर सिंह का गुस्सा सबसे ज्यादा आजम खान पर है। वह अपनी बेटियों पर तेजाब फेंकने के आजम खान के किसी बयान का हवाला दे रहे हैं अमर सिंह ने अखिलेश यादव के परिवारिक झगड़े का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने उनकी परिवारिक कलह को सुलझाया, लेकिन मैं जब मुसीबत में था तब ना वे और ना ही उनके पिता मेरी और मेरे पारिवार की सुध लेने आए। अमर सिंह ने कहा कि, मैं धर्मनिरपेक्षता के लिए अपने आत्मस्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकता हूं।
यह भी देखें : VIDEO: दिवंगत वाजपेयी की अस्थियां विसर्जन करने गए सांसद, विधायक, डीएम, एसपी नदी में गिरे…फिर…
Add Comment