छत्तीसगढ़सियासत

EXCLUSIVE: कोको पहाड़ी होंगे युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष!

रायपुर। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू इन दिनों प्रदेश के दौरे पर है। आज शनिवार को उन्होंने प्रदेश के युवक कांग्रेस की बैठक ली। इस दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर उन्होंने पदाधिकारियों से बात की। इसके बाद युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और ओडिशा प्रभारी कोको पहाड़ी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर फैसला लिया गया है।

इस संबंध में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने पीसीसी चीफ भूपेश बघेल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं को इस बात की जानकारी दे दी है।
युवक कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश पटेल विधानसभा चुनाव में व्यस्त हो जाएंगे, इसको देखते हुए एक कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत महसूस हो रही थी, क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान युवक कांग्रेस की भूमिका अहम होगी। ऐसे मेें युकां अध्यक्ष उमेश पटेल से समन्वय बनाकर कार्यकारी अध्यक्ष विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को अंजाम देंगे।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471