जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने पहुंचेगी बहनें
रायपुर। रक्षाबंधन के दिन राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जेलों में बंद भाई को बहनें राखी बांधने पहुंचेंगी। इसके लिए जेल प्रशासन द्वारा रजिस्ट्रेशन की पक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को राखी बांधने के लिए बहनों को अनुमति दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन का काम रक्षा बंधन के दिन भी चलेगा।
रायपुर सेंट्रल जेल में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया गुरूवार से प्रारंभ कर दी गई है। पहले दिन करीब 150 बहनों ने भाई को राखी बांधने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। रक्षा बंधन के लिए बंदी भाईयों को राखी बांधने के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। राखी बांधने के लिए प्रत्येक बहन को करीब 20 मिनट तक का समय दिया जाएगा। वहीं बहनों को राखी के साथ 100 ग्राम मिठाई ले जाने की अनुमति रहेगी।
सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम:
रक्षा बंधन के दिन जेल में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। इस दिन जेल में जेल प्रहरी, होमगार्ड के साथ सीएएफ के जवानों को भी तैनात किया जाएगा। यहीं नहीं राखी बांधने आने वाली बहनों को जेल के मुख्य द्वार से लेकर करीब 4 सुरक्षा घेरे से होकर गुजरना होगा।
यहाँ भी देखे : VIDEO: बांसटाल में कपड़ा व्यवासी के घर लगी आग
Add Comment