नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने विदेशी दौरे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला। अब राहुल के आरोपों पर संघ ने पलटवार किया है।
प्रवक्ता राजीव तुली ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी को दिन-रात आरएसएस के सपने आते हैं, उन्हें हमारी चिंता ना करते हुए अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरएसएस का गठन 1925 में हुआ, 1936 में राष्ट्र सेविका समिति बनी। इसकी देश में 5 हजार से अधिक शाखा लगती हैं, जो देश में महिलाओं के विकास में काम करती है।
राहुल ने कहा था कि आरएसएस में कभी आपको महिला देखने को नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी के सलाहकारों से कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी को एक बार आरएसएस की शाखा में आना चाहिए और एक दो साल संघ में बिताने चाहिए, उसको बाद उनको देश की आत्मा और देश की संस्कृति का ज्ञान हो जायेगा।
केरल में प्राकृतिक आपदा आई हैं जहां सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघ काम कर रहा है, लेकिन राहुल गांधी जर्मनी में संघ के सपने देख रहे हैं उन्हें बदनाम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि राहुल गांधी के लिए संघ समझ से परे की बात है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रणब मुखर्जी से सीखना चाहिए जिन्हें देश की संस्कृति और देश के बारे में ज्ञान है। संघ प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी अगले दो-तीन जन्मों तक देश और संघ को नहीं समझ सकते हैं, इसलिए उन्हें एक बार संघ की शाखा में जरुर आना चाहिए अगर उसके बाद भी उन्हें देश और संघ के बारे समझ नहीं आए तो बेशक छोड़ कर चले जाएं, लेकिन मुझे यकीन है राहुल गांधी एक बार संघ की शाखा में आ जाएं, फिर वह संघ छोड़कर नहीं जाएंगे।
यह भी देखें : VIDEO: बांसटाल में कपड़ा व्यवासी के घर लगी आग
Add Comment