भिलाई। चरोदा निगम क्षेत्र में गुरुवार को डेंगू से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चरोदा निवासी 28 वर्षीय प्रवीण अग्रवाल की बीती रात डेंगू से मौत हो गई। युवक का उपचार रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। स्थिति बिगडऩे पर उसे हैदराबाद इलाज के लिए जाया जा रहा था। इसी बीच युवक की मौत हो गई। डेंगू से भिलाई में यह 27 वीं मौत है।
15 हजार से अधिक लोग प्रभावित
पूरा शहर डेंगू की चपेट में है। 2४ दिनों में 2६ मौतें हो चुकी है। 15,000 से भी अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मौत और पीडि़तों के आंकड़े थमने की बजाए बढ़ते ही जा रहे हैं और जिम्मेदार हैं कि एक-दूसरे पर ठीकरा फोडऩे में लगे हैं। स्वास्थ्य आयुक्त आर. प्रसन्ना ने कहा है कि भिलाई में डेंगू फैलने के लिए स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार है।
Add Comment