राजेश्वर तिवारी, जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय में चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों में हाथ साफ किया है। जांजगीर नैला स्टेशन रोड में स्थित ठाकुर नेभन दास और साथ में लगी दो अन्य दुकानों में चोरी हुई है। चोरों द्वारा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर और टीवी को क्षतिग्रस्त करते हुए करीब 50 हजार का नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही दुकान में रखे 10 हजार के पुराने नोट औऱ चिल्हर पर हाथ साफ किया है।
अक्सर स्टेशन रोड में हमेशा यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। पुलिस भी रात को गश्त करती हुई नजर आती है। इसके बावजूद चोरों ने आखिर कैसे दुकानों को अपना निशाना बनाया यह सवाल उठना लाजमी है। फिल्मी अंदाज में युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गए है। ऐसी घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। वहीं इस घटना की तस्वीर दुकान में ही लगे दूसरे सीसीटीवी में कैद हो गई है। दो युवक बेखौफ होकर आराम से दुकान में चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे है। पहले तो अंदर दोनों आराम करते है। उसके बाद एक-एक कर सभी जगह खोजबीन करते है। दोनों युवक कौन है इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों को जल्द ही पकडऩे का दावा जरुर कर रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन चोरों को अपने गिरफ्त में कब तक ले पाती है।
यह भी देखें : रायपुर में डेंगू से एक और मौत, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, बिल वसूलकर भेज दिया सरकारी में…
Add Comment