नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्रालय पोर्टेबल पेट्रोल पंपों को मंजूरी दे दी है। इस पंप को जब चाहे लगा सकते हैं और जब चाहे हटा सकते हैं। पोर्टेबल पेट्रोल पंप की तकनीक को पेट्रोलियम मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। इस तकनीक को विकसित करने वाली कंपनी एलिंज गु्रप जल्द इसकी घोषणा कर सकती है। पोर्टेबल पेट्रोल पंप के तीन मॉडल बनाया गया है।
पहले मॉडल के लिए 90 लाख रुपए खर्च होंगे। दूसरे मॉडल के लिए एक करोड़ और तीसरे के लिए 1.2 करोड़ रुपए खर्चेने होंगे। कंपनी डीलर नियुक्त करेगी। राज्य के स्थानीय निकाय की इजाजत से किसी भी जगह पर पोर्टेबल पंप लगाए जा सकते है। पोर्टेबल पंप से पेट्रोल के साथ डीजल, गैस, मिट्टी के तेल सब कुछ मिलेंगे। इस पेट्रोल पंप की क्षमता 9 हजार से 35 हजार लीटर होगी। पेट्रोल पंप को गांव व पहाड़ी इलाके में भी लगाया जा सकता है।
यह भी देखें : मुंबई के बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 4 की मौत, 16 घायल
Add Comment