
रायपुर। जयवर्धन बिस्सा का आईटी सेल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देश पर की गई है। इससे पहले यह जबावदारी राजेन्द्र सिंह परिहार संभाल रहे थे। हालांकि उन्हें क्यों हटाया गया है इसको लेकर कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन चुनावी वर्ष में अचानक इस तरह का फेरबदल किया गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि जयवर्धन बिस्सा जी निवृत्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परिहार का स्थान लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने राजेन्द्र सिंह परिहार के कार्यो व योगदान की सराहना की है। राजेन्द्र सिंह को नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव का करीबी माना जाता है, जबिक जयवर्धन बिस्सा, राजेश बिस्सा के भतीजे है। ऐसा बताया जा रहा है कि संगठन और आईटी सेल के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परिहार के बीच तनातनी चल रही थी, जिसकी वजह से यह बदलाव किया गया है। राजेन्द्र ने आईटी सेल में कार्य के दौरान अच्छा काम किया है। अचानक नए को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है वह भी चुनाव के कुछ महीने पहले।