Breaking Newsवायरलसियासतस्लाइडर

ब्रेकिंग: मोतीलाल वोरा कोषाध्यक्ष पद से हटाए गए, अहमद पटेल को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। लंबे समय से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे मोतीलाल वोरा को उनके पद से हटा दिया गया। उनके स्थान पर सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव रहे अहमद पटेल को कोषाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। इसके अलावा भी कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आनंद शर्मा को कांग्रेस विदेश प्रकोष्ठ के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है।

आनंद शर्मा राज्यसभा के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। मनमोहन सरकार में शर्मा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रह चुके हैं. वे राज्यसभा में विदेश और आर्थिक मामलों में लगातार मोदी सरकार को घेरते रहे हैं। इसके अलावा लुजीनो फलेरो को महासचिव इंचार्ज नार्थ ईस्ट स्टेट्स बनाया गया. इसके अलावा मीरा कुमार को कांग्रेस कार्यसमिति का स्थाई सदस्य बनाया गया।

यह भी देखे – DIG ने Facebook पर लिखा… नक्सली करे सरेंडर… बाहरी भड़का रहे युवाओं को

Back to top button
close