नई दिल्ली। पुलिस ने सास और बहू की मिलीभगत से चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि आरोपी सास-बहू अपने घर में से ही इस व्यापार का संचालन किया जा रहा था। बहरहाल पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़ी गई महिलाओं का पुलिस मेडिकल करवा रही है।
पुलिस को लंबे समय से सुल्तानपुर में देह व्यापार का धंधा होने की शिकायतें मिल रही थीं। कल पुलिस की टीम ने सुल्तानपुर में छापामार कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार एक महिला व उसकी बहू मिलकर इस धंधे को चलाती थी। उन्होंने देह व्यापार करने के लिए लड़कियों को भी रखा हुआ था। जिस स्थान पर महिलाएं धंधा चलाती थी उससे कुछ ही मीटर की दूरी पर चंबा का डिग्री कॉलेज है।
यह भी देखे – तेज रफ्तार टैक्सी अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, कई घायल
Add Comment