Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा जिला पुलिस ने दबिश देकर एक लाख के ईनामी नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष दुलाराम अलामी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो संगीन वारदातों में वांंछित रहा है।
बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि बारसूर थाने से पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। ग्राम मिचनार के निकट जंगल में कुछ संदेही किस्म के लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनका पीछा कर एक नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष दुलाराम अलामी उम्र 35 को दबोच लिया गया।


उन्होंने बताया कि दुलाराम विगत अपै्रल 2017 को मुचनार नाव घाट के निकट इंद्रावती नदी किनारे जल आवर्धन योजना के तहत इंटेकवेल के निर्माण में संलग्र पोकलेन मेें आगजनी की घटना में शामिल रहा है। दुलाराम साल 2010 से नक्सली संगठन से जुडक़र कार्य करता रहा है। इसका मुख्य कार्य गांव के लोगों को जोडक़र रखना, माओवादियों के गांव आने पर मीटिंग बुलवाना, भोजन इत्यादि की व्यवस्था करना था।

यह भी देखे – दरोगा पर ऐसे चढ़ा आशिकी का भूत…महिला का डांस देखकर पड़ गया था पीछे, एएसपी ने फटकारा तो…

Back to top button
close