नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय से अंमित यात्रा से निकल चुका है। दोपहर करीब पौने दो बजे अटल जी अंतिम यात्रा शुरु हुई। उनका पार्थिव शरीर राजघाट के करीब राष्ट्रीय स्मृति स्थल में दाह संस्कार किया जाएगा। स्मृति स्थल पर वाजपेयी का अंतिम संस्कार एक ऊंचे स्थल पर होगा जो चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है।
स्मृति स्थल जवाहर लाल नेहरू के स्मारक ‘शांति वन’ और लाल बहादुर शास्त्री के ‘विजय घाट’ के बीच स्थित है। इससे पूर्व भाजपा के मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, रेल मंत्री पीयूष गोयल, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह और पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह भी देखे – अटल को अंतिम विदाई, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, आफगानिस्तान, भूटान, नेपाल के नेता पहुंचे
Add Comment