धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के कंडेल गांव में उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब घर के सदस्य खाना खाकर सो रहे थे। देर रात एक मकान ढहने से 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 4 अन्य लोग घायल हो गए है। जिनमें महिला सहित बच्चे भी शामिल है। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से संजीवनी एक्सप्रेस 108 को बुलाया गया और देर रात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक घटना गुरूवार रात करीब 9 बजे की है।
बारिश से कमजोर हो चुके कंडेल गांव में एक मकान अचानक ढह गया और मकान का हिस्सा टूटकर पड़ोस में रहने वाले मिलोबाई साहू के घर पर भरभराकर गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई। 4 अन्य सदस्य बुरी तरह ज़ख्मी हो गए हैं। हादसे में मरने वालो में मिलो बाई साहू (70) खिलेश्वरी साहू (17), वेदांत (3) शामिल है। वहीं परिवार के धरमी साहू, राजकुमार साहू, मीरा साहू, इनेश्वरी साहू बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी देखे – राजधानी में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित बाइक बिजली खंबे से टकराई, 3 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत
Add Comment