कोरबा। शादी के आठ साल बाद पति ने अपनी पत्नी पर खाने में जहर मिलाकर देने का आरोप लगाया है। पति का आरोप है कि पत्नी ने पहले उसे मारने की कोशिश की कर चूकी है। इधर पत्नी ने पति के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पति उसके चरित्र पर शक करता है और इसके कारण आए दिन विवाद होता रहता है, और मुझे फंसाने की नीयत से खुद ही जहर खा लिया है। मामला कोरबा जिले के बालको थाना का है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच मेें जुटी हुई है।
बालको कॉलोनी निवासी महेश कुमार चौहान वन विभाग में बीट गार्ड के पद पर पदस्थ है। महेश के मुताबिक उसकी पत्नी अनिता चौहान ने उसे खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की है। महेश का आरोप है कि कुछ महीने पूर्व उसकी पत्नी ने उसे अंडा करी में नशीली दवा मिलाकर दिया था। दूसरी तरफ पत्नी अनीता चौहान ने पति सारे आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पति उसके चरित्र पर शक करता है। इसे लेकर कई बार विवाद भी कर चुका है और उसे फंसाने की नीयत से उसने खुद जहर खाया है। महेश और अनीता की शादी को 8 साल हो चुके हैं। दोनों का 6 साल का बेटा है।
यह भी देखे : कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Add Comment