छत्तीसगढ़स्लाइडर

15 अफसरों का ट्रांसफर: दौलत राम पोर्ते ASP क्राइम, बलराम हिरवानी होंगे राजधानी के सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सुखनंदन राठौर रायपुर ग्रामीण ASP, शशिमोहन सिंह पुलिस अकादमी के SP

रायपुर। राज्य पुलिस सेवा के कर्ई अफसरों के ट्रांसफर किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी सूची के मुताबिक 15 अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। सुखनंदन राठौर को रायपुर ग्रामीण एएसपी बनाया गया है।
शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा कैंप कोटा से एएसपी सुकमा, सरजू राम सलाम को पुलिस अधीक्षक पीएटीएस मैनपाट से सेनानी आठवीं वाहिना छत्तीसगढ़ पुलिस बल राजनांदगांव भेजा गया है। शशिमोहन सिंह एआईजी तकनीकी सेवाएं से चंद्रखुरी पुलिस अकादमी के एसपी बनाए गए है। रवि कुमार कुर्रे को उप-सेनानी 17वीं वाहिनी से पुलिस अधीक्षक पीटीएस मैनपाट भेजा गया है। बलराम हिरवानी को एएसपी ट्रैफिक रायपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात रायपुर बनाया गया है।

संजय शर्मा को एएसपी रायपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक रायपुर पदस्थ किया गया है। ओमप्रकाश शर्मा को एएसपी रायपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। कीर्तन कुमार राठौर को एएसपी कोरबा से एसएसपी कांकेर बनाया गया है। जयप्रकाश बढ़ई को एएसपी कांकेर से एएसपी कोरबा के रुप में पदस्थ किया गया है। दौलत राम पोर्ते उप-सेनानी प्रथम वाहिनी भिलाई से एएसपी क्राईम रायपुर होंगे। प्रज्ञा मेज्ञाम को एएसपी आईयूसीएडब्ल्यू जांजगी-चांपा से एएसपी आईयूसीएडब्ल्यू दुर्ग बनाया गया है। संजय महादेव एएसपी सुकमा से एएसपी जगदलपुर होंगे। मधुलिका सिंह को एएसपी आईयूसीएडबल्यू दुर्ग से सहायक पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज आईजी आफिस भेजा गया है। सुखनंदन राठौर को एएसपी जगदलपुर से एएसपी रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। साबित लाल चौहान को सहायक पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा आईजी ऑफिस से एएसपी आईयूसीएडब्ल्यू बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।

यह भी देखे :  EXCLUSIVE : शहरी मंत्रालय का सर्वे: 10 रहने लायक शहरों में छत्तीसगढ़ का रायपुर 7 वें नंबर पर, पुणे पहले, नवी मुंबई दूसरे और ग्रेटर मुंबई को मिला तीसरा स्थान 

Back to top button
close