रायपुर। कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने कवायद शुरु हो गई है। इसके चलते अब छत्तीसगढ़ में 108 नए ब्लॉक बनाए गए है, जिनके जरिए पार्टी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेंगी। राज्य में एमपी के जमाने में तय किए गए ब्लॉकों ही थे, जिनकी वजह से काम करने में कई तरह की दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा था। ब्लॉकों की संख्या कम होने की वजह से किसी-किसी ब्लॉक में दो से तीन विधानसभा आते हैं, जिसकी वजह से समंजस्य बिठाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।
कांग्रेस ने इस बारे में विचार करते हुए अब इसे सरल किया है, जिससे काम करने में आसानी होगी और ब्लॉक के पदाधिकारी अब एक निश्चित क्षेत्र में ज्यादा समय दे पाएंगे। इसके साथ ही पार्टी नए लोगों को भी जोड़ पाएगी। नए ब्लॉक के निर्माण के साथ ही इस बात की संभावना भी बढ़ गई है कि कांग्रेस चुनाव से पहले ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा करेगी। जिससे पार्टी को नया बल मिलेगा। इस संबंध में प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि ब्लॉकों की संख्या बढऩे का सीधा लाभ पार्टी को होगा। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच कॉडिनेशन अच्छा रहेगा और क्षेत्र की स्थिति भी साफ होने से इसका असर कार्य पर दिखेगा। उन्होंने कहा कि कभी समय से इस बात पर मशक्कत की जा रही थी।
यह भी देखे – भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने की ग्रामीणों से मुलाकात
Add Comment