राजेश्वर तिवारी, जांजगीर-चांपा। छ.ग राज्य के प्रथम त्योहार हरेली के शुभ अवसर पर जय हिन्द ग्रुप बारद्वार रिस्दा के द्वारा वृक्ष लगाओ-वृक्ष बचाओ प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। जहां गाँव के सभी वर्ग के लोगों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार भी रखा गया था। प्रथम पुरस्कार 10100, द्वितीय पुरस्कार 5100, तृतीय पुरस्कार 3100।
कार्यक्रम कांग्रेस के जुझारू नेता छोटेलाल यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। गांव के सभी वर्ग के लोगों ने वृक्ष लगाओ, वृक्ष बचाओ का संदेश देते हुए अपने हाथों से पौधे भी बांटे। वहीं पेड़ लगाने के फायदों के बारे में लोगों को बताया। छोटेलाल यादव हर किसान, मजदूर, बेरोजगारों के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं। ये कांग्रेस की ओर से टिकट के लिए भी दावेदारी कर रहे हैं। इनका हर गाँव में सघन जनसंपर्क भी चल रहा है।
यह भी देखे – सावन महोत्सव पर आदि धर्म जागृति संस्थान ने किया संगोष्ठी का आयोजन
Add Comment